फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस समारोह में शामिल होने जम्मू कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Sun, 11 Dec 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
rajnath singh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनाथ सिंह बीएसएफ के विशेष विमान से कठुआ पहुंच गए हैं। राजनाथ कठुआ में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे जिसके बाद वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे
विज्ञापन


कठुआ के राम लीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस समारोह के दौरान राजनाथ सिंह देश की रक्षा के लिए जान देने वाले जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। राजनाथ के दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल राम लीला मैदान की सुरक्षा को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अपने हाथों में ले लिया है।

एनएसजी कमांडो का दस्ता भी वायुसेना के चॉपर से शनिवार दोपहर कठुआ पहुंच गया था। दोपहर करीब तीन बजे मुआयना करने के बाद चॉपर जिला पुलिस लाइन के मैदान में उतरा।इसके बाद शहर में लगातार सुरक्षा एजेंसियों की भागदौड़ शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान जम्मू कश्मीर सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने भी तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें