फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: जम्मू-कश्मीर में होली की तैयारियां शुरू, दुकानों में रंग-गुलाल के साथ सफेद टीशर्ट की मांग अधिक

Sat, 04 Mar 2023 04:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बाजार में होली के लिए अनेक प्रकार के मुखौटे भी आए हैं। होली के दिन युवा मास्क लगाकर बाइक से एक जगह से दूसरी जगह होली खेलने जाते हैं।
विज्ञापन
जम्मू में होली के लिए सजाई गई दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में होली के नजदीक आते ही दुकानों पर पिचकारियां, गुब्बारे, खिलौने आदि सज गए हैं। परेड, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर और नानक नगर में दुकानों पर लोग त्योहार मनाने के लिए खरीदारी करने भी पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन


बच्चों के लिए कपड़े, मास्क आदि भी उपलब्ध हैं। पिचकारियों की कीमत 20 से लेकर 1000 तक की है। मोती बाजार के दुकानदार संजीव ने कहा कि इस बार लोगों में होली पर सफेद टीशर्ट की मांग ज्यादा है।

खासकर युवा इसे सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी कीमत 150 से शुरु होकर 500 रुपये तक है। होली के लिए अनेक प्रकार के मुखौटे भी आए हैं। होली के दिन युवा मास्क लगाकर बाइक से एक जगह से दूसरी जगह होली खेलने जाते हैं।
विज्ञापन


गोल मार्केट के दुकानदार अमित ने कहा कि भूतप्रेत की आकृति के मुखौटे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 50 से 200 रुपये तक है। इसके साथ ही लोग बाजे, सीटियां, कृत्रिम बाल आदि की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। होली पर दुकानों में कोल्ड फायर भी उपलब्ध हैं।

खुशबू वाले गुलाल बन रहे पसंद

होली पर तरह-तरह के गुलाल लोगों को पसंद आ रहे हैं। इसमें खुले गुलाल की बजाय लोग पैकेट वाले खुशबूदार गुलाल खरीद रहे हैं। नानक नगर के दुकानदार पवन ने कहा कि होली पर बिना केमिकल के गुलाल लेने की मांग ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि इनकी बाजार में कीमत 50 से 200 रुपये तक है। गुलाल के साथ ही रंगों के विशेष प्रकार के स्प्रे बाजारों में दिख रहे हैं। इनकी कीमत 50 से 500 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें