जम्मू में होली पर्व पर जश्न मनाते हुए
- फोटो : एजेंसी
जम्मू में होली का पर्व धूमधाम से मनाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर युवाओं की टोलियां घूमने निकलीं। वहीं, महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर होली का पर्व मनाया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। अपने एक संदेश में उन्होंने कहा कि होली आशा, उल्लास और खुशियों का अग्रदूत है। इस त्योहार के असंख्य रंग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं, भाईचारे को मजबूत करते हैं और एकता और सद्भाव की भावना पैदा करते हैं।
It
ये उत्सव हमें वंचितों के जीवन में खुशी लाने के लिए धार्मिकता, करुणा और प्रतिबद्धता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। हम यह सुनिश्चित करें कि होली से जुड़े रंग, आदर्श और मूल्य सभी के जीवन को छूएं। यह त्योहार हर किसी के जीवन को अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां लाए।