केके हक्कू स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुई दूसरी शहीद भगत सिंह सब जूनियर अंडर 16 हाकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में नानक नगर क्लब ने महाराजा रणजीत सिंह हाकी क्लब को 5-1 से हरा दिया।
नेशनल यूथ डे पर शुरू हुई प्रतियोगिता की घोषणा मुख्य अतिथि श्री साईं चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डा. रूप लाल शर्मा ने की।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह फाउंडेशन के प्रधान डा. तरण सिंह ने बताया कि नाक आउट आधार पर हो रही प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इनमें सीटू क्लब सिंबल कैंप, शहीद भगत सिंह, महाराजा रणजीत सिंह हाकी क्लब, गुरु नानक नगर हाकी क्लब, बाग ए बैन हाकी क्लब, यंग स्टार सिंबल कैंप, एपीएस मीरां साहिब आदि टीमें शामिल हैं।