फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है भारत : गृह मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा पर चीनी टावर हटाए जाने से उत्पन्न तनाव के बाद हालात का जायजा लेने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को तीन दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू एयरपोर्ट से सीधे सांबा स्थित आईटीबीपी के कैंप पर पहुंचे। यहां पर केंद्रीय गृह मंत्री ने आईटीबीपी के नई बिल्ड़िग का उद्धाटन किया।
विज्ञापन


सांबा में जवानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत अपने पडोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा है कि भारत चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए सीमा विवाद समेत सभी मुद्दों को हल किया जाए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आईटीबीपी के जवान हिमवीर नहीं बल्कि हिमालय पुत्र हैं। आईटीबीपी भारत-चीन की 3488 किमी लंबी सीमा की सुरक्षा करते हैं। जो कि दुनिया की सबसे दुर्गम और कठिन सीमाओं में से एक है।
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत एलओसी पर जल्द नई सड़के बनाएगा

राजनाथ स‌िंह ने कहा की भारत-चीन सीमा पर सड़क संपर्क और दूरसंचार कनेक्टिविटी के मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे है। जल्द ही गृह मंत्रालय इन इलाकों में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए कई सड़कों का निर्माण करेगी।

आईटीबीपी केवल सीमाओं की रखवाली नहीं करती है, बल्क‌ि अफगानिस्तान जैसे देशों में भारत की संपत्ति की रक्षा भी करती रही है। इस मौके पर उन्होने आईटीबी की कई खूब‌ियों को सराहा।

दो दिनों तक वे लद्दाख में एलएसी पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। सीमा सुरक्षित करने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने हैं, इस पर भी आईटीबीपी के अधिकारियों से बात करेंगे। इस दौरान वे एलएसी पर सुरक्षा के साथ ही एलओसी और आईबी पार से घुसपैठ रोकने के उपायों पर सुरक्षा बलों से बैठक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें