नियंत्रण रेखा से सटे टीटवाल इलाके में बुधवार को नवनिर्मित शारदा मंदिर का उद्घाटन अच्छा कदम है। लेकिन इसे तीर्थ तक ही नहीं सीमित करना चाहिए। मुजफ्फराबाद और रावलकोट के बीच बंद हुए व्यापार को भी फिर से शुरू करना चाहिए। यह मांग पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती प्रेसवार्ता में उठाई है।