फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो के बाद अब हिजबुल ने दी पोस्टर से धमकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 21 Jan 2017 01:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी संगठन ने वीडियो के बाद अब पोस्टर से धमकी - फोटो : social media
विज्ञापन
हिजबुल आतंकी संगठन ने वीडियो के बाद अब पोस्टर से धमकी जारी की है। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हिजबुल के लेटर पैड पर जगह-जगह धमकी भरे पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 26 जनवरी के समारोहों में किसी हाल में शामिल न हों।
विज्ञापन


फरमान को न मानने वाले अंजाम भुगतने को तैयार रहें। पोस्टर के मजमून में 2016 की हिंसा में मारे गए लोगाें का हवाला देकर काला दिवस मनाने को कहा गया है। पोस्टर की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि यह हरकत आतंकी संगठन की है या फिर समाज के ही कुछ शरारती तत्वों की।

आतंकी संगठन हिजबुल के नये वीडियो में दी गई धमकी से घाटी के मुलाजिम दहशत में हैं। वीडियो में खासकर सरकारी मुलाजिमों से गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। इस बीच पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने घाटी समेत पूरी रियासत में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया है। श्रीनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे डीजीपी एसपी वैद ने कहा, गणतंत्र दिवस के लिए तमाम जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा, पुख्ता हैं सुरक्षा के बंदोबस्त

डीजीपी ने कहा, पुख्ता हैं सुरक्षा के बंदोबस्त - फोटो : Demo Pic
डीजीपी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते नाकाम कर दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। हिजबुल की धमकी पर एक सरकारी मुलाजिम ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह क्या करें समझ नहीं पा रहे हैं।

राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आदेश जारी किया है और आतंकी संगठन ने धमकी जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि हिजबुल के नये वीडियो में लोगों से सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अमले से दूर रहने को कहा गया था। सरकारी मुलाजिमों को गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहने को चेताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें