फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः मन्नान के पिता का वीडियो वायरल, बेटे से की लौट आने की अपील

Wed, 21 Feb 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
mannan wani - फोटो : file photo
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कालर से हिजबुल आतंकी बने मन्नान वानी के पिता चाहते हैं कि उसका बेटा आतंक की राह छोड़कर घर लौटे। वह चाहते हैं उसका बेटा कलम से बेहतर करे न कि बंदूक से। मन्नान के पिता का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है।

विज्ञापन


लगभग 45 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने बेटे से आतंक की राह छोड़कर घर लौटने की भावुक अपील की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे को कलम की ताकत से कुछ बेहतर करते हुए देखना चाहता हूं न कि बंदूक से, जो पूरी तरह से गलत है।

वीडियो में मन्नान के पिता की आंखों में आंसू साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी तादाद में लोग शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीती 3 जनवरी से एएमयू के लापता छात्र मन्नान वानी की एके 47 राइफल के साथ एक तस्वीर फेसबुक पर वायरल हो गई थी। जिसके मुताबिक मन्नान 5 जनवरी से हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ गया। 
विज्ञापन


  बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन ने खुद इस बात का एलान किया था कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शोध छात्र मन्नान वानी ने हिजबुल को ज्वाइन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें