फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल के चार ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2019 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों को आज यानी गुरुवार को हिजबुल के चार ओवर ग्राउंड वर्कर के सोपोर में होने की सूचना मिली। पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी मुस्तैदी से इस अभियान को अंजाम देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन ओवर ग्राउंड वर्कर से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले एक नवंबर को भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके से शुक्रवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे।

21 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी की ओर से हंदवाड़ा में नाका लगाया गया था। चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में इन्होंने लश्कर के ओजीडब्ल्यू के रूप में काम करने की बात स्वीकार की। इनकी पहचान मागाम हंदवाड़ा के जफर व तजामुल के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ओवर ग्राउंड वर्कर

ओवर ग्राउंड वर्कर जिसे संक्षेप में ओजीडब्ल्यू कहा जाता है। ये आम लोगों की तरह रहकर आतंकियों के लिए काम करते हैं। किसी आतंकवादी घटना को अंजाम देने के लिए ये ओजीडब्ल्यू आतंकवादियों के लिए जमीन तैयार करते हैं।

यह आतंकियों तक सुरक्षाबलों की सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही उनके लिए हथियार, पैसा और सुरक्षित ठिकाने का बंदोबस्त करते हैं। आतंकवादियों के साथ ही ये ओजीडब्ल्यू सेना के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं।

सुरक्षाबलों के भारी दवाब के चलते आतंकी और उनके मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने ऐसी रणनीति बनाई है कि आम लोगों के साथ उनका संपर्क ही न होने पाए। इसके चलते पथराव की घटनाएं भी कम हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें