फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिज्ब का मोस्ट वांटेड ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठन में करता था शामिल

Wed, 13 Sep 2017 07:47 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन का ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक मोस्ट वांटेड ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। उक्त ओजीडब्ल्यू का मुख्य काम युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करना था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकडे़ गए ओजीडब्ल्यू की शिनाख्त बारामुला जिले के गोशबुग पट्टन के रहने वाले इश्तियाक अहमद वानी पुत्र फारूक अहमद वानी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इश्तियाक जिले के पट्टन और पल्हालन इलाकों के युवाओं को बहला कर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल करता था।पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पाकिस्तान में बैठे हिज्ब के हैंडलर स्थानीय युवाओं की भर्ती प्रक्रिया को तेज कर रहे हैं, क्योंकि उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों अधिकतर स्थानीय आतंकी मारे जा चुके हैं।

इश्तियाक आतंकी संगठन को मजबूत करने के लिए स्थानीय युवाओं को बरगला कर आतंक की राह पर ले जा रहा था। पुलिस ने ओजीडब्ल्यू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बारामुला जिले में हाल ही में करीब 10 लड़कों को आतंकवाद में शामिल होने से रोककर उन्हें उनके अभिभावकों के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें