फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने हिजबुल आतंकी को किया गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2017 09:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
पकड़ा गया आतंकी
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक त्राल से सुरक्षा बलों ने एक हिजबुल हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को गिरफ्तार किय़ा है। पकड़े गए आतंकी का नाम अरिजू बशीर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आतंकी काफी समय से आतंकी गतिविधियों मे सक्रिय था। गौरतलब है कि सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी सफालता है। बता दें कि सोमवार दोपहर ही सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में हंदवाड़ा में गहन तलाशी अभियान चलाया था लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को स्थगित करना पड़ा।


  J&K: Hizbul Mujahideen terrorist Arizoo Bashir arrested by Security Forces from Tral. — ANI (@ANI) October 24, 2017
आतंकी से पूछताछ जारी
जानकारी के मुताबिक आतंकी से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार हिज्ब आतंकी से घाटी में सक्रिय अन्य आतंकियों से जुड़ी जानकारियों के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण सूचनाएं इकठ्ठा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकी से जुड़ी किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नही आया है। हालांकि कुछ दिनों पहले डीजीपी एसपी वैद ने कहा भी था कि घाटी में जो आतंकी खुद आत्म समर्पण करने की पेशकश करेंगे उन्हें इसके लिए पूरा मौका दिया जाएगा, क्यों कि वो हमारे अपने लोग ही है जो मार्ग से भटक गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें