फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने पहली बार आईएसआईएस की तर्ज पर युवक की हत्या कर वीडियो किया जारी

Sat, 17 Nov 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी द्वारा मारे गए युवक का बनाया था वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
घाटी में आतंकियों ने पहली बार आईएसआईएस की तर्ज पर युवक की हत्या कर वीडियो जारी किया है, जिसमें युवक को गोलियों से भूनते हुए दिखाया गया है। वीडियो के माध्यम से हिज्ब कमांडर रियाज नायकू ने हत्या की बात कबूली है और उसने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी मुखबिरी करेगा उसे इसी अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के सफानगरी गांव से वीरवार देर रात एक 18 वर्षीय युवक को आतंकियों ने अगवा किया था। उसका शव शुक्रवार को पुलवामा से बरामद किया गया।

17 सेकेंड के इस वीडियो में आतंकी शुरू में युवक से पूछ रहे हैं कि उसने उनके साथियों को क्यो मरवाया। इससे पहले कि युवक कुछ बोलता आतंकियों ने उसे गोलियों से भून दिया। घाटी में आतंकियों की ओर से इस प्रकार का पहला वीडियो जारी किया गया है। इसके साथ ही एक आडियो संदेश में हिज्ब कमांडर रियाज नायकू का कबूलनामा है।
विज्ञापन


रियाज ने कहा कि हाल ही में सफानगरी में हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। पूरी तहकीक के बाद हमारे मुखबिर ढूंढ निकाला और उसे अंतिम अंजाम तक पहुंचाया। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को मुखबरी से दूर रखने की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें