फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम के मेयर ने संभाला पदभार, चंद्र मोहन गुप्ता बोले बनेगा स्वच्छ शहर

Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू के नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शनिवार को पदभार संभाला। उन्होंने दोपहर दो बजे के बाद अपना पदभार संभाला। वहीं, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने भी आज ही अपना पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्यालय टाउन हाल में मेयर और डिप्टी मेयर के कक्ष को सजाने का काम शुक्रवार को जोरशोर से चला था। मेयर व डिप्टी मेयर के पदभार संभालने के साथ ही जम्मू नगर निगम में आठ सालों के बाद रौनक लौट आई है। काउंसलरों, मेयर व डिप्टी मेयर को अपनी समस्याएं बताने वालों का तांता लगा रहा करेगा। इसे देखते हुए प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि मेयर व डिप्टी मेयर के कार्यालयों में कामकाज सुचारु रूप से चलता रहे।

शनिवार को मेयर व डिप्टी मेयर के कुर्सी संभालने को देखते हुए निगम के कमिश्नर अरविंद कोतवाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ दोनों के कक्षों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुर्सी संभालने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय बैठक भी कर सकते हैं और अपनी प्राथमिकताओं को बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें