फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: हिजबुल ने 11 नए आतंकियों के साथ जारी किया पोस्टर

Sat, 23 Jul 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिजबुल ने बुरहान वानी की मौत के एक महीने के भीतर कश्मीर में हिजबुल की नई टीम के पोस्टर जारी किया है। एक स्थानीय बेब पोर्ट में छपी खबर के अनुसार यह पोस्‍टर शोपियां जिले में लगाए गए है। इन फोस्टरों में लिखा गया है कि, 'दुश्‍मनों को चुनौती देते रहेंगे।' 
विज्ञापन


इन नए पोस्‍टर में 11 आतंकी सेना की पोशाक में दिखाया गया है और ये सभी एके-47 थामे नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर ठीक उसी तरह से तैयार किया गया है जिस तरह से बुरहान अपने साथियों के साथ ग्रुप में फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करता था।

यह नया पोस्‍टर हिजबुल मुजाहिदीन के लैटर हैड पर जारी किया गया है। नए पोस्‍टर में लिखा है, 'हम जंग जारी रखेंगे और हमारे दुश्‍मनों को चुनौती देते रहेंगे। हम हमारे अधिकार लेकर रहेंगे और दुनिया को यह दिखाएंगे।' 
विज्ञापन


इस पोस्‍टर में दिखाए गए सभी 11 चेहरों की नए है। अभी तक इनमें से किसी की पहचान नहीं हो सकती है। पुलिस की ओर से इस नए पोस्टर को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

लेकिन माना जा रहा है कि यह नया ग्रुप बुरहान के तरीके का अपनाएगा। बुरहान आतंकी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर लेकर आया था। वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो अपलोड करता और इसके जरिए युवाओं को आतंकवाद की ओर खींचता। बुरहान ने कमांडर रहते हुए दक्षिणी कश्‍मीर के लगभग 100 युवकों को अपने साथ जोड़ा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें