फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज गांधी कॉलेज की वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकर्स का कब्जा

Sat, 23 Jul 2016 03:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में फिरोज गांधी महाविद्यालय की हैक की गई वेबसाइट पर लिखा गया संदेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोज गांधी कॉलेज की वेबसाइट पर गुरुवार को पाक हैकरों ने न सिर्फ कब्जा कर लिया, बल्कि स्क्रीन पर पाक जिंदाबाद का नारा भी लिख दिया। इससे कालेज प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वेबसाइट हैक की जिम्मेदारी पाक हैकर अब्दुल्ला खान ने स्वीकारी है।
विज्ञापन


उसने भारत के साथ इजरायल को भी निशाने बनाने का संदेश दिया है। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हैकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर स्थित फिरोज गांधी कॉलेज की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूडाटएफजीसीडाटईडीयूडाट इन है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय के मुताबिक कॉलेज में स्नातक और परास्नातक के प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे कॉलेज के एक कर्मचारी ने वेबसाइट खोली तो हैक होने की जानकारी हुई। इसकी सूचना तत्काल एसपी को दी। पुलिस ने जांच की तो वेबसाइट हैक की बात सही निकली। स्क्रीन में दिखाई जा रही जानकारी के मुताबिक वेबसाइट हैक करने की जिम्मेदारी पाक हैकर अब्दुल्ला खान ने स्वीकार की है।
विज्ञापन


स्क्रीन पर पाक जिंदाबाद का नारा लिखा है। साथ ही भारत के साथ ही इजरायल को निशाने पर लिए जाने की बात लिखी है। स्क्रीन पर लिखे संदेश के मुताबिक पाक हैकर अब्दुल्ला खान ने कश्मीर को स्वतंत्र करने की बात कही है। साथ ही धमकी दी है कि अगला निशाना भारत के सरकारी और शैक्षणिक वेबसाइट होंगे।

पुलिस अधीक्षक विनय यादव ने कहा कि एफजी कॉलेज के वेबसाइट हैक करने का मामला गंभीर है। अज्ञात हैकर के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। विवेचना कराई जा रही है कि इसके पीछे वास्तव में किसका हाथ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें