फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह फैसल हों या कोई और किसी को वोट न दें, हिजबुल मुजाहिदीन ने लगाए धमकी भरे पोस्टर, दी यह सलाह

Tue, 29 Jan 2019 10:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने मंगलवार को धमकी भरे पोस्टर चिपकाए। इनमें लोगों से कहा गया है कि किसी भी तरह 2019 के चुनाव को सफल नहीं होने दें। लोगों से यह भी कहा गया है कि चाहे शाह फैसल हों या कोई और, किसी को वोट न दें, यह एक साजिश है। 
विज्ञापन


यह पोस्टर वर्ष 2019 के चुनाव को लेकर हैं। पोस्टर में कहा गया है कि शाह फैसल को एक सोची समझी साजिश के तहत खड़ा किया गया है। किसी को भी वोट न डालें। शाह फैसल से यह कहा गया है कि अगर वह सही में कौम के हमदर्द हैं तो हमारे साथ शामिल हों। लोग हमारा साथ दे रहे हैं और हम इन चुनावों को कामयाब नहीं होने देंगे। 

अब इन लोगों ने 2019 के चुनावों को कामयाब बनाने के लिए एक चाल चली है और शाह फैसल को लोगों को बहकाने के लिए खड़ा किया है। पोस्टर में लिखा है कि शाह फैसल को वोट पड़ेंगे तो सरकार यह कह सकती है कि लोग हमारे साथ हैं। शाह फैसल का दावा वह कश्मीर को आजादी दिलाएगा और जम्हूरियत को और बेहतर करेगा, दिखावा है। 
विज्ञापन


अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर सियासत में शामिल होने से कुछ नहीं होगा। यदि उसे कश्मीरी कौम की हमदर्दी होती तो वह मन्नान वानी, रफीक और साब्जार या अन्य आतंकियों की तरह किसी भी तंजीम में शामिल होता। पोस्टर पर यह भी लिखा है कि फौज जो यहां करती है उसका सिर्फ एक ही हल है और वह है बंदूक। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें