फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठन हिजबुल ने ली शोपियां हमले की जिम्मेदारी

Thu, 23 Feb 2017 09:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है।
विज्ञापन


श्रीनगर की एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को हिज्ब के ऑपरेशनल प्रवक्ता बुरहानुदीन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए यह दावा किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के हमले जारी रहेंगे। उसने यह भी दावा किया कि हमले में सेना के पांच जवान मारे गए हैं जबकि 7 अन्य घायल हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर किए गए हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में एक स्थानीय महिला की भी मौत हो गई। हमले के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें