दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।
कुलगाम के एसपी शबीर नवाब के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन और सेना की 62 और 1 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया।
इसी दौरान यारीपुरा के हरदाह हाजन इलाके में एक मकान से सुरक्षा बलों ने आतंकी नवाब नजार निवासी शोपियां को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि आतंकी छह महीने पहले ही हिज्ब में शामिल हुआ था।
यह आतंकी कुलगाम में राइफल स्नैचिंग मामले में आरोपी भी है। पकड़े गए आतंकी से तीन हैंड ग्रेनेड, एके 47 के 18 गोलियां बरामद हुई हैं।