आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने लोगों से गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहने की धमकी दी है। हिज्ब और यूनाइटेड जिहाद कौंसिल के चीफ सईद सलाहुद्दीन ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को दिए बयान में लोगों से 26 जनवरी को ब्लैक डे के रूप में मनाने को कहा है।
इतना ही नहीं, सलाहुद्दीन ने स्कूल प्रबंधनों को भी चेतावनी दी है कि वे विद्यार्थियों को इस समारोह में भाग लेने के लिए न कहें। उसने 26 जनवरी को बंद का आह्वान किया है।
गौरतलब है कि सैयद अली शाह गिलानी, यासीन मलिक, आसिया अंद्राबी समेत अन्य अलगाववादियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए लोगों से समारोह से दूर रहने को कहा है।