फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवरात्र में खुली रहीं मीट की दुकानों, हिंदू संगठनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
- तहसीलदार को दी गई जानकारी, उच्च अधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। सोमवार को दूसरे चैत्र नवरात्र पर गर में खुली हुई मीट की दुकानों को लेकर हिंदू संगठनों ने रोष जताया। रविवार को पहले नवरात्र पर भी मीट की दुकानें खुली थीं। श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना तहसीलदार को दे दी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

हिंदू आश्रम कमेटी के सदस्य विवेक आनंद ने कहा कि मीट की दुकानें खुली होने का पता उन्हें रात को चला जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को जानकारी देते हुए इन्हें बंद करवाने को कहा गया। वहीं, मीट की दुकानें खुली होने की शिकायत मिलने पर सोमवार सुबह तहसीलदार सुरेश सिंह व एसएचओ रंजीत सिंह राव दुकानदारों के पास पहुंचे और उनसे बात की। दुकानदारों ने ईद का त्योहार होने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने दुकानों के बाहर टांगे गए मीट को अंदर रखवाया और आधा शटर खोल कर समान बेचने को कहा। हालांकि अधिकारियों के जाने के बाद नगर के मुख्य बाजार में मौजूद मीट की दुकानों के मालिक दोपहर को स्वयं ही दुकानें बंद कर चले गए। वहीं, हिंदू संगठनों से जुड़े निशांत, कणव, विकास, अंकुश ने कहा कि प्रशासन को नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें