फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धूल ने बढ़ाई परेशानी, बचाव में सिर पर बांधा गमछा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले तीन साल से सिक्स लाइन का काम चल रहा है। इसकी धूल मिट्टी से लोग परेशान हैं। किसी ने सिर पर गमछा बांधा है तो दुकानदारों ने मास्क पहने हुए हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से निर्माणाधीन सड़क पर पानी नहीं डाला जा रहा है। इस कारण धूल मिट्टी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तेज गति से चल रही गाड़ियाें से धूल उड़ने के कारण सड़क और आसपास के क्षेत्रों में धूल ही धूल नजर आ रही है। क्षेत्र के दुकानदारों और आने जाने वाले लोगों को इस धूल मिट्टी से परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि इधर से गुजरने वालों में किसी ने सिर पर गमछा बांधा है तो दुकानदारों ने इससे बचने के लिए मास्क पहने हैं। विजयपुर क्षेत्र के सुशील पाल, देसराज व जोगिंदर सिंह आदि ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की लापरवाही के कारण धूल उड़ रही है। यदि पानी डाला जाता तो ऐसी नौबत नहीं आती। उन्होंने बताया कि जम्मू अमृतसर सिक्सलेन निर्माण के बाद सुविधाएं बढ़ जाएंगी लेकिन धूल मिट्टी उड़ने के कारण बहुत दिक्कत हो रही है क्योंकि धूल मिट्टी के कारण सांस लेने में भी परेशानी आ रही है और अचानक धूल पड़ने से आंखों में जलन हो रही है, इसलिए क्षेत्र के लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मांग की है कि समय समय पर सड़क पर पानी डाला जाए ताकि लोगों की चल रही परेशानी हल हो सके।
सड़क पर कर रहे पानी का छिड़काव

विजयपुर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सिक्स लाइन का निर्माण कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा कर दिया जाएगा। जो धूल मिट्टी की परेशानी है चल रही है और जहां-जहां पानी की जरूरत पड़ती है, वहां पर समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें