बिजली-पानी की समस्या से गुस्साए ग्रामीणों ने राजबाग के निकट जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे
जाम कर दिया।
राजबाग के निकट एकत्रित ग्रामीणों ने एक घंटे तक हाईवे के
यातायात को रोके रखा। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और ठोस आश्वासन मिलने पर
ग्रामीण शांत हुए।
प्रदर्शनकारियों में शामिल गुरमीत सिंह और चरणजीत ने
कहा कि पिछले चार दिन से हरदो मुट्ठी और सुजवां मोड़ इलाके में बिजली गुल
है। बिजली की वजह से चार दिन से पानी भी सप्लाई नहीं किया गया है।
ऐसे में
बिजली-पानी के दोहरे संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से
गुहार लगाई। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें हाईवे पर उतरना पड़ा। एक घंटे तक
लगातार प्रदर्शन पर अड़े ग्रामीणों को समझाने के लिए एसडीपीओ बॉर्डर दिवाकर
सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर बिजली
बहाली का भरोसा दिलाया, इससे लोगों ने मार्ग खोल दिया। वहीं हरियाचक में
ट्रांसफार्मर खराबी को ठीक न किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने संपर्क
मार्ग जाम कर दिया।
सुबह दो घंटे लगातार ग्रामीणों ने मार्ग जाम रखा। बाद
में नायब तहसीदार कोटपुन्नू सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर
आश्वासन दिया और मार्ग खुलवाया।