फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में इस साल का सबसे गर्म दिन, आसमान से बरसी ‘आग’, कटड़ा में 40.8 डिग्री रहा तापमान

Tue, 11 Jun 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लुफ्त उठाती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार को आसमान से ‘आग’ बरसी। प्रचंड गर्मी और तपिश के बीच दिन का पारा सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन बीता। लू के थपेड़ों से जनजीवन पटरी से उतर गया है। सड़कों से लोगों की भीड़ गायब है। भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। घाटी के कई जिलों में भी दिन का तापमान तीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। इस बीच बीती रात के न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पहलगाम सबसे ठंडा रहा। 

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने से साथ गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। हर कोई पसीने से तरबतर हो रहा था। दोपहर को चिलचिलाती धूप के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने आग में घी डालने का काम किया। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए सभी उपाय किए, लेकिन उन्हें तपिश से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। इंसानों के साथ जीवजंतु भी गर्मी से परेशान हैं। राज्य में जम्मू सबसे ज्यादा तप रहा है। यहां रात के न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


पिछले साल आज के ही दिन जम्मू का अधिकतम दिन का तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस था। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो जम्मू में 15 से 21 जून के बीच कई बार पारे ने 45 डिग्री सेल्सियस को पार किया है। भीषण गर्मी से प्राकृतिक जलस्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के ठंडे रहने वाले बनिहाल, बटोत और भद्रवाह में भी पारे में बढ़ोतरी हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

आज प्री मानसून की बौछार से मिल सकती है राहत 

मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 11 और 12 जून को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में बादलों के गरजने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। मौसम बदलने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। रियासत में अमूमन मानसून जून के अंत या जुलाई के शुरू में दस्तक देता रहा है। 

तिथि (जून)    वर्ष        दिन का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
12 जून         1953        47.2 (आलटाइम रिकार्ड)
08 जून         2003        45.1
21 जून         2005        45.1
20 जून         2010        45.1
21 जून         2012        45.2
10 जून         2014        44.4
20 जून         2015        41.9             
04 जून         2016        43.3
03 जून         2017        43.3
04 जून         2017        45.1
13 जून         2018        43.3
10 जून         2019        44.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें