जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में प्रशासनिक संवर्ग के दस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। यह आदेश विशेष समिति की सिफारिशों के बाद जारी किया गया है। चीफ जस्टिस अरुण पल्ली की मंजूरी के बाद रजिस्ट्रार जनरल ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उप रजिस्ट्रार सैयद शमीम अहमद और सुभाष चंद्र को संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन), सहायक रजिस्ट्रार बृज लाल सिंह उप रजिस्ट्रार और सहायक रजिस्ट्रार-2 अल्ताफ हुसैन खान व नजीर हुसैन मीर को सहायक रजिस्ट्रार-1 बनाया है। अनुभाग अधिकारी गुलाम रसूल डार, अब्दुल मजीद मल्ला और अवनीश शर्मा को सहायक रजिस्ट्रार-2 की जिम्मेदारी मिली है। न्यायालय अधिकारी नाजिया नजीर (शिकायत के नतीजे के अधीन), मुर्तजा अहमद कुरैशी और हेड असिस्टेंट तरुण सन को अनुभाग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह न्यायालय अधिकारी में हेड असिस्टेंट राजीव जोशी व मोहम्मद अशनाफ पॉल और जूनियर असिस्टेंट एम इकबाल भट (साहिर), अर्दली उजरत नजीर और मौलवी अबुल हसन को बनाया है। सभी पदोन्नत अधिकारी और कर्मचारी अगले आदेश तक वर्तमान कार्यस्थल पर सेवाएं देते रहेंगे।