फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में गर्मी, घाटी में बारिश से पारा लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में रविवार को भी मौसम ने अपने कई रंग दिखाए। घाटी के अधिकांश हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन, मंदिरों के शहर जम्मू में गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पारा लगातार 40 के आसपास चल रहा है। दिन और रात में एक जैसा ही आलम है और लोगों को तपिश की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जम्मू में रविवार को भी पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के साथ लू चलने से सड़कें सूनी रहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

लेकिन, उससे आगे गर्मी अपना रंग दोबारा दिखाएगी। राज्य में कारगिल और गुलमर्ग न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर में झमाझम बारिश

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार दिनभर रुक रुक बारिश जारी रही। यहां 7.6 मिलीमीटर बारिश के साथ पारा सामान्य से आठ डिग्री लुढ़ककर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 10.7 डिग्री तक पहुंच गया है। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 8.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

यहां भी दिन का पारा गिरकर 12.9 और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अन्य हिस्सों में काजीगुंड में 1.6, कुपवाड़ा में 5.0 और कोकरनाग में 3.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा में यात्रियों की संख्या पर भी असर दिख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें