फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर शहर से लेकर सीमावर्ती इलाके सुरक्षा घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस तथा दिवाली पर शहर से लेकर सीमावर्ती इलाके कड़ी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इन इलाकों में भारी फोर्स की तैनाती की गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर होगी। खासतौर पर सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मंदिरों तथा अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही बार्डर इलाके में बीएसएफ को और अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन पर एसएसपी जीआरपी के नेतृत्व में सोमवार को ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड की टीम ने यात्रियों के सामानों की जांच की।

संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की ओर से लगातार अपने सामान की देखरेख करने तथा लावारिस सामान से सचेत रहने के बारे में एनाउंसमेंट कर बताया जा रहा है। एयरपोर्ट में अंदर बाहर कड़ा पहरा है। बस स्टैंड पर पुलिस सख्त इंतजाम के दावे कर रही है, लेकिन वहां एकाध पुलिसकर्मी ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में आज वाहनों की आवाजाही पर रोक

धनतेरस पर एक साथ लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में निकलेंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या होगी। इससे निबटने के लिए प्रमुख बाजारों में वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।

रघुनाथ बाजार, पंजतीर्थी, पुरानी मंडी, परेड, रेजीडेंसी रोड, कनाल रोड, ज्यूल चौक, तालाब तिल्लो, सतवारी, नई बस्ती, अप्सरा रोड, गोल मार्केट, ओकाफ मार्केट, जैन बाजार, मोती बाजार, पक्का डंगा, सिटी चौक, राजपुरा, राजिंद्र बाजार आदि बाजारों में ट्रैफिक मूवमेंट पर पाबंदी रहेगी। यहां केवल दोपहिया वाहन ही आ जा सकेंगे।  
विज्ञापन

दिवाली पर फायरिंग कर सकता है पाकिस्तान

पिछले साल सीमांत इलाकों में पाक की ओर से की गई गोलाबारी के मद्देनजर इस बार भी आशंका जताई जा रही है कि दिवाली पर फायरिंग हो सकती है। इसके लिए पहले से एहतियात बरतने को कहा गया है। केंद्र सरकार की ओर से भी एडवाइजरी भेजकर राज्य सरकार को इस बाबत सचेत किया गया है।

'दिवाली पर किसी प्रकार का कोई खलल न डाल सके। इसलिए बार्डर इलाकों में बीएसएफ को सतर्क रहने को कहा गया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों के नाकों पर सख्त पहरा रहेगा। संदिग्ध पर खास नजर रखी जाएगी। भैया दूज, मुहर्रम और झिड़ी मेलेे तक तगड़ी सुरक्षा रहेगी।'
उत्तम चंद, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें