फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में आतंक की वारदात के बाद दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट

Mon, 01 May 2017 09:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में सोमवार को आतंक की बड़ी घटना के बाद अलर्ट कर दिया गया है। इस क्रम में सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही नाकों पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों को चेक कर ही छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


कश्मीर में इस साल की सबसे बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देते हुए आतंकियों ने कुलगाम जिले में जेके बैंक की कैश वैन पर हमला कर पांच पुलिस कर्मियों और बैंक के दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि हमलावर आतंकी पुलिस वालों के हथियार भी लूट ले गए हैं। हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए चार राइफलें लूटने का दावा किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

कश्मीर में आतंकियों के इस दुस्साहस के बाद सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों और एलओसी से सटे इलाकों में भी खास चौकसी रखी जा रही है। वहीं पुलिस के अधिकारी कुलगाम में हुई आतंकी हमले की गहन जांच मेें जुटे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें