कश्मीर में आतंकी साजिश की आशंका
- फोटो : File Photo
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में आतंकियों के देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आतंकी शहर में किसी बड़े वारदात को अंजाम देेने की फिराक में हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में आतंकियों की मूवमेंट की खबर मिली है।
लाल चौक से केवल 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमरवारी इलाके में बुधवार देर रात को छह हथियारबंद आतंकी देखे गए। यह मूवमेंट कमरवारी और सीमेंट ब्रिज के इलाके में देखने को मिली। खुफिया एजेंसियों से आतंकियों की मूवमेंट के मिले इनपुट के आधार पर शहर में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
आतंकियों की मूवमेंट श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रही है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आतंकी शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इससे पूर्व आतंकियों का एक दल श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम में भी देखा गया था।