फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के आग्रह पर जम्मू से गए बुलेट प्रूफ वाहन

Mon, 27 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के दीना नगर में शनिवार तड़के हुए आतंकी हमले के बाद जहां जेएंडके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया, वहीं रियासत के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। जेएंडके पुलिस ने आतंकियों से निपटने के लिए कुछ बुलेट प्रूफ वाहन भी मौके पर भेजे हैं।
विज्ञापन


रियासत के डीजीपी के राजेंद्रा कुमार के अनुसार पंजाब पुलिस के उच्चाधिकारियों ने कुछ बुलेट प्रूफ वाहन की मांग की थी, जिसे तत्काल भेजा गया है। हालांकि डीजीपी ने इस बात से इंकार किया कि जेएंडके पुलिस के कमांडो भी मौके पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बुलेट प्रूफ वाहन और जैकेट भेजे गए हैं, जिसका इस्तेमाल पंजाब पुलिस खुद करेगी।

उधर, आतंकी हमले के बाद से ही पंजाब से लगने वाली सीमा पर पुलिस सक्रिय कर दी गई है। आईजीपी जम्मू दानेश राणा स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आईजीपी ने कहा कि लखनपुर प्रवेश द्वार पर खास सक्रियता बरती जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा कठुआ और सांबा जिले में जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। लखनपुर और पंजाब की सीमा से लगते इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर आईजीपी ने कहा कि यह क्षेत्र पहले ही संवेदनशील होने के कारण वहां अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है, जिन्हें अलर्ट कर दिया गया है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आतंकियों की घुसपैठ जेएंडके से होने की चर्चाओं को गलत बताया है। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान की ओर से सुबह 11 बजे छोटे हथियारों से तीन राउंड गोलियां चलाईं गईं थी, लेकिन वह रुटीन थी, क्योंकि इसमें कोई टारगेट नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा कि कुछ चैनल यह खबर चला रहे हैं कि घुसपैठ जम्मू से हुई थी, लेकिन वह गलत है। दीना नगर रियासत की सबसे करीबी बीएसएफ पोस्ट से 30 किलोमीटर दूर है। बीएसएफ ने कठुआ और सांबा से लगने वाली भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें