फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में नशा तस्करी पर प्रहार: भूमिगत ठिकाने का भंडाफोड़, ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद

Tue, 27 Apr 2021 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध शुरू किया है।
विज्ञापन
ड्रग्स की खेप बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने अनंतनाग जिले में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इससे पहले सोमवार को किश्तवाड़ और दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में तीन आतंकी ठिकानों को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया था।

विज्ञापन


बता दें कि विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस ने बिजबिहाड़ा के तल्खान क्रॉसिंग पर नाका लगाया था। इस दौरान फारूक अहमद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 10 बोतल कोडीन बरामद किया। पूछताछ के दौरान उसने एक डीलर मोहम्मद अशरफ खान के नाम का खुलासा किया। जिससे वह ड्रग्स खरीद रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप बरामद हुई। जिसमें 34.7 किलोग्राम चरस पाउडर, कोडीन की 80 बोतलें और 4500 कैप्सूल बरामद हुए हैं। यह सभी एक भूमिगत ठिकाने में छिपाए गए थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 7 अप्रैल को इसी तरह के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया था और ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः  तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, तलाशी में 40 गोलियां, दो वायरलेस सेट व अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें