पुलिस ने अनंतनाग जिले में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है। इससे पहले सोमवार को किश्तवाड़ और दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में तीन आतंकी ठिकानों को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया था।
बता दें कि विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस ने बिजबिहाड़ा के तल्खान क्रॉसिंग पर नाका लगाया था। इस दौरान फारूक अहमद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 10 बोतल कोडीन बरामद किया। पूछताछ के दौरान उसने एक डीलर मोहम्मद अशरफ खान के नाम का खुलासा किया। जिससे वह ड्रग्स खरीद रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप बरामद हुई। जिसमें 34.7 किलोग्राम चरस पाउडर, कोडीन की 80 बोतलें और 4500 कैप्सूल बरामद हुए हैं। यह सभी एक भूमिगत ठिकाने में छिपाए गए थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 7 अप्रैल को इसी तरह के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया था और ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की गई थी।
ये भी पढ़ेंः तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, तलाशी में 40 गोलियां, दो वायरलेस सेट व अन्य सामान बरामद