फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में हथियारों की खेप बरामद

Thu, 07 Aug 2014 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने आतंकियों के हाइड आउट से हथियारों की खेप बरामद की है। घटना है उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के विलगाम इलाके के कुकरूसा जंगलों की।
विज्ञापन


सेना की 6 राष्ट्रीय राइफल्स को जानकारी मिली थी कि कुकरूसा के जंगलों में आतंकियों ने एक हाइड आउट बनाया है, जिसे तलाशने के लिए सेना ने जंगलों में अभियान शुरू कर दिया।

तलाशी अभियान के दौरान सेना को एक चट्टान के नीचे आतंकियों द्वारा बनाया गया हाइड आउट मिला और वहां से 2 एके-47 बंदूकें, 2 पिस्तौल, 4 चीनी ग्रेनेड, 30 एके-47 राउंड, खाने-पीने के सामान और कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें