फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में आतंकी साजिश नाकाम, हथियार बरामद

Sun, 17 May 2015 01:04 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गंटामुला इलाके में सेना और एसओजी ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद किया। घटना बारामुला से 10 किलोमीटर दूर गंटामुला इलाके के गुरिवान गांव के जंगल क्षेत्र की है। एक पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा शनिवार को सुबह चार बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुबह छह बजे सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। उन्होंने एक आतंकी ठिकाने को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


यहां से एक एके-47 राइफल, 460 एके-47 के राउंड, एक चीन निर्मित पिस्तौल, पिस्तौल के 2 मैगजीन, चीन निर्मित पिस्तौल के 28 राउंड, आठ आरपीजी, तीन यूबीजीएल, 20 यूबीजीएल ग्रेनेड, आठ आरपीजी बूस्टर, दो रेडियो सेट और एक जीपीएस बरामद हुआ। इस कामयाबी पर चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने सुरक्षा बलों की चौकसी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के नापाक मंसूबे को नाकाम किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें