जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी इस ठिकाने में शरण लेते थे। नष्ट किए गए ठिकाने से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि त्राल के वन क्षेत्र में आतंकियों ने ठिकाना बना रखा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस, सेना की 42-राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की बटालियन-130 ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों को आतंकी ठिकाना मिला। जिसे नष्ट कर दिया गया है। साथ ही बरामद सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।