जम्मू। कोरोना से बचाव में डॉक्टरों व नर्स का योगदान अहम रहा है। इसी के वजह से लोग सुरक्षित रहे है। वहीं शनिवार को पीएचीसी अरनिया मोबाइल वैक्सीनेशन टीम व कोविड टेस्ट टीम को स्माइल यूथ क्लब की तरफ से डॉक्टरों व नर्सों को बेहतर सेवा पर सम्मानित किया गया।
क्लब की महासचिव रेखा राजपूत ने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे सेवा में लगे डॉक्टर, नर्स, कर्मी आदि को सम्मानित किया गया है। इनका कोरोना के समय अहम योगदान रहा है। डॉ. रोहित कुमार को सम्मान पत्र दिया। इसके साथ टीम को भी सम्मान पत्र दिया। उन्होंने जरूरी दवाइयां भी वितरित कीं। इस मौके पर ईएमटी नितन कुमार, ईएमटी राखी राव, एफएमपीएचडब्ल्यू आशा देवी, एफएमपीएचडब्ल्यू नरिंदर कौर, एफएमपीएचडब्ल्यू सुखविंदर कौर, 108 पायलट रामपाल सहित अन्य को सम्मनित किया गया। संवाद