श्रीनगर। कश्मीर घाटी के पत्रकारों की मदद के लिए कश्मीर प्रेस क्लब (केपीसी) आगे आया है। उसने कोविड-19 महामारी के दौरान स्थानीय पत्रकारों की मदद के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ज़रूरतमंद पत्रकारों को वेलफेयर फंड से पैसा मुहैया कराने का फैसला किया है।
केपीसी अध्यक्ष शुजा ठाकुर ने बताया कि कश्मीर का कोई भी पत्रकार चाहे वो केपीसी का सदस्य नहीं भी हो उसे मदद करने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल उनकी मदद के लिए 3000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा तात्कालिक तौर पर एक लाख की राशि जारी की गई है।