श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवणे जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर वीरवार को यहां पहुंचे रहे हैं। इस दौरान सेना प्रमुख मौजूदा सुरक्षा स्थिति के साथ कोविड-19 के खिलाफ सेना की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जनरल नरवणे जम्मू-कश्मीर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ अग्रिम मोर्चों का भी दौरा कर सकते हैं। इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू तथा अन्य सैन्य अधिकारी सेना प्रमुख को स्थिति से अवगत कराएंगे।