फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सेवा: जम्मू से पीरपंजाल- चिनाब घाटी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा अगले सप्ताह से, दो से चार हजार होगा टिकट

Sat, 10 Dec 2022 02:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने जिला उपायुक्तों व अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चारों जिलों में हेलीपैड स्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीर पंजाल के राजोरी व पुंछ और चिनाब घाटी के दूरदराज डोडा व किश्तवाड़ जिलों में जम्मू से अगले सप्ताह सीधी एयर कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। चारों जिलों में जम्मू से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। दूरदराज जिलों से जम्मू तक की आवाजाही के लिए टिकट के रेट भी तय हो गए हैं।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन की ओर से तय किए गए टिकट रेट में जम्मू से राजोरी के लिए 2000 रुपये, जम्मू से पुंछ 4000, जम्मू से डोडा 2500, जम्मू से किश्तवाड़ 4000, किश्तवाड़ से नवापाची 1500, किश्तवाड़ से सौंदर 1000 और किश्तवाड़ से इनशान के लिए 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। '

शुक्रवार को जिला उपायुक्तों व अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चारों जिलों में हेलीपैड स्थापित हो चुके हैं। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि दूरदराज जिलों में लोगों की समस्याओं और मांग को ध्यान में रखकर असरकार ने टेंडर प्रक्रिया हाल ही मुकम्मल की है।
विज्ञापन


ग्लोबल वैक्टरा हेलिकॉर्प की तकनीकी टीम के साथ संबंधित जिलों का अमला हेलिपैड की तैयारियां जांचेगा। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा, ग्लोबल वेक्टरा हेलिकॉर्प आनलाइन टिकट बुकिंग के प्रावधान सुनिश्चित करे। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक को ग्लोबल वेक्टरा हेलिकार्प से समन्वय बनाए रखने के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।

संयुक्त निदेशक टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर जम्मू में टिकट बुकिंग काउंटर स्थापित करवाएंगे। इसके अलावा जम्मू एयरपोर्ट पर भी समर्पित काउंटर स्थापित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त पवन कुमार शर्मा, पंकज कटोच, पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सुनैना शर्मा, एयरपोर्ट जम्मू के निदेशक व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें