वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा व सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा पिछले दो माह से प्रभावित चल रही है।
दोपहर बाद बारिश से लोगों ने राहत मिली, लेकिन त्रिकुटा की पहाड़ियों पर धुंध छाने से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हो गई।
हेलीकॉप्टर के उड़ान न भर पाने से भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम तक 13 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था।