आठ कोच वाली वंदे भारत चले तो मिलेगी राहत
दो मई से पहले कटड़ा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत मौजूदा समय बंद पड़ी है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक अगर उसे फिर से चला दिया जाए तो सामान्य यात्रियों के साथ ही भोले के भक्तों को भी राहत मिलेगी। एक बार में 500 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे।
जम्मूतवी से मुंबई के लिए कल चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, लगेंगे 21 कोच
यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) मुंबई तक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04602 का संचालन 7 जून को होगा। जम्मूतवी से ट्रेन रात 12:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर बाद 3:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे जिसमें दो फर्स्ट एसी, एक सेकेंड एसी, बारह थर्ड एसी समेत अन्य कोच शामिल रहेंगे। ट्रेन पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, दिल्ली, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, भोपाल, बीना, इटारसी, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण और दादर रुकते हुए मुंबई पहुंचेगी।