फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में सड़क हादसा: मोबाइल पर बात करते हुए खोया संतुलन, खंभे से भिड़ी मेटाडोर; मां-बेटी समेत आठ घायल

Sat, 06 Jun 2026 01:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के केनाल रोड पर मोबाइल पर बात करते समय चालक का ध्यान भटकने से मेटाडोर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे मां-बेटी समेत 8 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चालक घायलों को अस्पताल ले जाने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
डोगरा चौक में बीच सड़क खड़ी मेटाडोर जो जाम व हादसे का कारण है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेटाडोर में यात्रियों की जिंदगी दांव पर लग रही है। ऐसा ही शुक्रवार शाम पांच बजे हुआ जब तेज रफ्तार में मेटाडोर भगा रहा चालक मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। उसका ध्यान भटकते ही मेटाडोर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई और हादसे में आठ सवारियां घायल हो गईं। इनमें मां सहित आठ वर्षीय बच्ची भी शामिल है।

विज्ञापन


मेटाडोर चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाने का बहाना बनाकर रफूचक्कर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केनाल रोड पर मेटाडोर चालक मोबाइल पर बात कर रहा था कि तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा मोबाइल पर बात करते समय हुआ।

राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक लगातार मेटाडोर चलाते हुए किसी से बात कर रहा था और अंदर तेज आवाज में गाने चल रहे थे। उसका ध्यान स्टेयरिंग पर नहीं था। एक-दो बार मेटाडोर से बगल में चल रहे बाइक सवार टकराने से बच गए।- डॉ. बीरेंद्र त्रिसेल, सुपरिंटेंडेंट, मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन

जानीपुर में ओवरटेक करते कार की मेटाडोर से हुई टक्कर
जम्मू से जानीपुर जा रही ओवरस्पीड कार ने शुक्रवार को ओवरटेक करते हुए हाईकोर्ट चौक पर मेटाडोर को टक्कर मार दी। राहगीरों के अनुसार कार चालक ने तेज गति से भीड़भाड़ वाले मार्ग पर मेटाडोर को ओवरटेक करना चाहा। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। चालकों में तीखी नोक-झोंक हो गई जिससे जाम लग गया। यातायात पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों वाहनों को सड़क किनारे करके जाम खुलवाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता करवाकर मामले का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें