उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा तथा बांदीपोरा जिले में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई। इसके चलते करनाह-कुपवाड़ा व बांदीपोरा-गुरेज रोड बंद हो गया है। बर्फबारी वाले इलाकों का सड़क संपर्क कट गया है।
करनाह इलाके के साधना टाप पर लगभग एक फीट बर्फ पड़ी है। सीमांत जिले कुपवाड़ा के करनाह इलाके में इसके चलते स्कूल तथा सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए। बिजली तथा पानी आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
बांदीपोरा जिले के गुरेज व दवार इलाके में भी बर्फबारी हुई है।