फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में फिर बर्फबारी, कई इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा

Sat, 28 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर में बर्फबारी - फोटो : PTI
विज्ञापन
रियासत में मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कश्मीर में हल्के सुधार के बाद शनिवार को फिर से बर्फबारी हो गई। श्रीनगर में बर्फबारी के साथ उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में सफेद चादर बिछने से मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन


शनिवार पांचवें दिन भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन, फिसलन से दुश्वारियों का आलम रहा। पंथियाल, रामसू के पास पहाड़ से पस्सियां गिर जाने से शाम को हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। हाईवे पर सैकड़ों ट्रक अभी भी फंसे हुए हैं। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक शरद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह 16 उड़ानें संचालित की गईं, लेकिन, दोपहर 12.30 बजे के बाद इतनी ही उड़ानों को खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा।

शनिवार सुबह हाईवे पर जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहनों को छोड़ा गया। करीब 450 यात्री वाहनों को पहले निकाला गया। हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज एसएसपी रंदीप कुमार के अनुसार रामबन-बनिहाल के बीच कई जगह फिसलन बनी हुई है।
विज्ञापन


जवाहर टनल और शैतानी नाले पर रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हो रही है। घाटी के दर्जनों ग्रामीण इलाके जिला मुख्यालयों से कटे हुए हैं। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री कम 3.0 और न्यूनतम 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

कई जिलों में हिमस्खलन का खतरा

घाटी में बर्फबारी - फोटो : PTI
मंडलायुक्त कश्मीर ने रविवार शाम 5 बजे तक कई जिलों में मध्यम श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

इसमें कहा गया है कि कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बडगाम के साथ साथ लेह और कारगिल जिले के ऊपरी इलाके प्रभावित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों को जरूरी हिदायतें भी जारी की गईं हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें