फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

weather update: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज और कल भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, घाटी में शीतलहर जारी

Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में लगातार कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 7-8 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है।
 
विज्ञापन
बडगांम में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिन से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है, हालांकि इसमें सामान्य से अधिक गिरावट नहीं आई है। प्रदेश के लगभग हिस्सों में वीरवार को बादल छाए रहे। कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 7-8 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 और गुलमर्ग में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे। रुक रुक कर हल्की बूंदाबांदी के बीच दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 14.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.0, बटोत में माइनस 1.1, कटड़ा में 7.6 और भद्रवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 और कारगिल में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का पारा भी माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें