फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मौसम ने बदल लिया अपना मिजाज, बर्फबारी के शानदार नजारों के लिए तैयार कश्मीर

Mon, 11 Dec 2017 08:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
घाटी में हुई तेज बर्फबारी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। रविवार की आधी रात से ही जम्मू संभाग के कई इलाकों में जम कर बारिश हुई है। वहीं कश्मीर में ताजा बर्फबारी भी देखने को मिली। 
विज्ञापन

कश्मीर के साथ साथ जम्मू संभाग के पुंछ जिले के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। पुंछ के पीर पंजाल, मुगल रोड पर जम कर बर्फबारी हूई जिसके कारण आस पास का इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। 
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है तो मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से इलाकें में ठंड और बढ़ गई है। बादल छाये रहने से यहां के तापमान में कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

शुष्क सर्दी की चपेट में चल रही रियासत में अगले 24 घंटों में पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को कश्मीर व जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश अथवा बर्फबारी होने की संभावना है। 

कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्थानीयों ने बताया कि बर्फबारी के समय से हो जाने पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के आंशका है। बता दें कि कश्मीर आतंक की चपेट में आने के बाद से पर्यटकों की कमी की मार झेल रहा है।  Jammu & Kashmir: Visuals of fresh snowfall in the Pir Panjal range, Mughal Road closed following heavy snowing. pic.twitter.com/k6puDAsjsr — ANI (@ANI) December 11, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें