फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पांच और छह मई को भारी बारिश की चेतावनी, कश्मीर में तापमान में गिरावट

Mon, 04 May 2020 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार देर रात हुई बारिश से रविवार को जम्मू-कश्मीर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू जिले में ही करीब सात डिग्री सेल्सियस  तक तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने पांच और छह मई को भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। कश्मीर में भी तीन डिग्री तक से ज्यादा की गिरावट तापमान में दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में देर रात बारिश हुई जोकि सुबह तक जारी रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। जम्मू की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री कम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब चार डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में भी प्रदेश में आसमान में बादल छाएं रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें