कुदरत कश्मीर पर लगातार अपना कहर बरपा रही है। रविवार से घाटी में श्रीनगर समेत कई हिस्सों बारिश हो रही है। श्रीनगर के रात भर हुई भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के बाद कश्मीर के कई हिस्सा में तापमान गिर गया है।
श्रीनगर के कई इलाकों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को परेशानियां शुरु हो गई हैं। प्रशासन इन सभी इलाकों से पानी निकालने में जुटा हुआ है। आपको बताते चलें कि रविवार को जम्मू से दरबार श्रीनगर पहुंचा है। शाम को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सामान लेकर ट्रक सचिवालय पहुंच गए।
बारिश के बाद पानी भर जाने के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश की वजह से घाटी की तापमान सोमवार को 10.6 सेल्सियस तक पहुंच गया है। शहर में सुबह तक 14.3 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है।