संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। पुलिस की साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक मामला 45 दिनों के भीतर सुलझाते हुए 10 लाख छह हजार की राशि पीड़ित को लौटाई है।
साइबर सेल की टीम के पास लिखित रूप से शिकायत मिली जिसके बाद इसकी जांच सब इंस्पेक्टर वरुण शर्मा को सौंपी गई। बता दें कि इस साल साइबर सेल ने अभी तक 34 लाख रुपये की रिकवरी की है। वही साढ़े आठ लाख रुपये की कीमत के 43 मोबाइल भी बरामद किए। एसएसपी परमवीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वह मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल्स, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, ओटीपी फ्राड, ई-मेल व कई किस्म के गलत लिंक्स व मैसेज के प्रति सचेत रहे।
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के कई तरीके अपना रहे हैं जिससे बिना डरे हुए तुरंत इस की शिकायत साइबर सेल के पास दर्ज करवाएं।