फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसा पानी राहत के साथ आफत लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में सोमवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में नदी-नाले उफान पर हैं। जम्मू में तो दोपहर बाद इतना मौसम खराब हुआ कि लगभग 45 मिनट तक दिन में ही रात हो गई।
विज्ञापन


जवाहर नगर में सेना की यूनिट की एक दीवार गिर जाने से इलाके के कई घरों में मलबे के साथ पानी घुस आया। इसमें कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन इलेक्ट्रानिक उपकरणों के साथ संपत्ति की क्षति हुई। इसके अलावा सचिवालय की दीवार के सड़क के एक तरफ ढह जाने से बड़ा हादसा टल गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में कुछ घंटे चॉपर सेवा प्रभावित रही। बारिश के बीच माता वैष्णो देवी की यात्रा जारी है। तेज बारिश से शहर और आसपास के कई निचले क्षेत्र पानी में डूब गए।
विज्ञापन

अगले 48 घंटों तक खराब मौसम

तेज हवा के कारण पहाड़ी इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित हुई है, लेकिन यह बारिश फलों और धान की खेती के लिए लाभदायक है। कश्मीर घाटी के साथ जम्मू संभाग के सभी जिलों में मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटों तक मौसम खराब रहेगा। जम्मू में पारा चालीस डिग्री के पार चले जाने के बाद सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला।

तेज हवाओं के साथ आसमान काली घटाओं से घिर गया। दोपहर में घुप अंधेरा छा जाने से सड़कों पर वाहन जहां के तहां रुक गए। हेडलाइट तक जलानी पड़ीं।

जम्मू में इस सीजन की सबसे अधिक 76.1 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री लुढ़ककर 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि उमस परेशान कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सुबह धूप के बाद शाम को बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 27.5 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 और न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 14.8 और गुलमर्ग में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कटड़ा में 36.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री कम 33.3 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कठुआ जिले में दोपहर बाद 40 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

राजोरी जिले के बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका, मंजाकोट आदि पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कश्मीर के कोकरनाग में 2.6, भद्रवाह में 16.2, बटोत में 25.2 और बनिहाल में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें