फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही, एक की मौत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

Sun, 07 Aug 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पीएचई कर्मचार‌ियों को बचाया गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात से जारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई तो वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी बंद हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू के परमंडल इलाके में बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेटमें आने से एक महिला की मौत हो गई।

तो वहीं कठुआ के बिलावर इलाके के नाले में आए तेज बहाव में दो पीएचई कर्मचारी फंस गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर उन्हें बचाया।
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर खेरी इलाके में भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर मलबे को हटाने की कोशिश कर रही हैं। Jammu-Srinagar national highway blocked due a landslide in Kheri area of Udhampur. — ANI (@ANI_news) August 7, 2016

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें